सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने शनिवार को शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया। इस मौके पर 65 सेवानिवृत्त शिक्षकों और शिक्षामित्रों को सम्मानित किया गया। विधान परिषद सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह मुख्य अतिथि थे। उन्होंने शिक्षकों के लिए संघर्ष करने और उनके हितों की रक्षा का आश्वासन दिया।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेंद्र गुप्ता ने शिक्षकों को हर संभव सहायता का भरोसा दिया। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनय तिवारी ने संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। जिला अध्यक्ष दिनेश उपाध्याय ने शिक्षकों को पूजनीय बताया। समारोह में पुष्पा सिंह, आभा गुप्ता, भानमती, नियाज अहमद और बजरंग यादव सहित कई सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
सेवानिवृत्त शिक्षामित्रों में आत्मा राम, राजेंद्र मिश्र, शशिवाला और गीति प्रमुख थे। कुल 65 शिक्षकों और शिक्षामित्रों को उनके योगदान के लिए सम्मान मिला। कार्यक्रम का संचालन सर्वेश सिंह ने किया, जबकि पूर्व अध्यक्ष गंगा प्रसाद दुबे ने इसकी अध्यक्षता की। कार्यक्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामअनुज यादव, उपाध्यक्ष रमेश तिवारी, संयुक्त मंत्री देशराज, कोषाध्यक्ष डॉ. विनय प्रजापति, संरक्षक राजेंद्र प्रसाद सिंह, जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम मौर्य सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं शिक्षामित्र उपस्थित रहे।
शिक्षकों ने किया रक्तदान
शिक्षक दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के दूसरे गुट ने मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर लगा। शिविर में शिक्षकों ने 15 यूनिट रक्तदान कर भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को नमन किया। शिविर का नेतृत्व जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार पांडेय ने किया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेंद्र गुप्ता ने इसका शुभारंभ किया। जिला प्रवक्ता निजाम खान ने बताया कि कुल 15 यूनिट रक्तदान किया गया। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रियांक वर्मा, सीएमएस अविनाश चंद्र गुप्ता मौजूद रहे। रक्तदान करने वाले शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। शिविर में अनुराग पांडेय, अनुराग गुप्ता, विजय चौधरी, सुशील, संजू, वीरेंद्र नारायण मिश्रा, डॉ. हृषिकेश भानु सिंह, विनोद यादव, जय प्रकाश वर्मा सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।