इस बार धनतेरस पर सुल्तानपुर में करीब 40 करोड़ रुपये और अमेठी में 25 करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान है। धनतेरस पर बर्तन, आभूषणों की खरीदारी को शुभ माना गया है।
सोने व चांदी के दामों में आई गिरावट से इस बार सराफा दुकानों पर भीड़ लगी रही। महिलाएं ने जेवरात की खरीदारी की। लोगों ने सोने व चांदी के गहने व चांदी के बर्तनों को लेने में दिलचस्पी दिखाई।
2013 में दीपावली के अवसर पर सोने की कीमत 31,200 रुपये प्रति दस ग्राम थी। 2014 में सोने का रेट घटकर साढ़े 27 हजार रुपये पर आ गया। इस बार सोने का रेट 26.110 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
सबसे ज्यादा गिरावट चांदी के दाम में आई। 2013 की दीपावली में चांदी का मूल्य प्रति किलोग्राम साढ़े 49 हजार रुपये था जो 2014 में घटकर 39 हजार रुपये प्रति किलोग्राम रहा।
इस बार चांदी का मूल्य 35 हजार रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है। कारोबारियों के मुताबिक ऑटोमोबाइल, बर्तन, सराफा, इलेक्ट्रॉनिक सामानों समेत सुल्तानपुर में करीब 40 करोड़ और अमेठी में 25 करोड़ की बिक्री हुई।