फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: 63 एमवीए ट्रांसफार्मर खराब, रोस्टरिंग से होगी बिजली आपूर्ति

Tue, 18 Aug 2026 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। 220 केवी पयागीपुर विद्युत उपकेंद्र का 63 एमवीए मुख्य पावर ट्रांसफार्मर रविवार को क्षतिग्रस्त हो गया। इससे उपकेंद्र से जुड़े छह विद्युत उपकेंद्रों की आपूर्ति प्रभावित हुई है। व्यवस्था को पूरी तरह सामान्य होने में 15 से 20 दिन लगने की संभावना है। इस दौरान बिजली आपूर्ति को रोस्टरिंग के जरिये नियंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन


पयागीपुर उपकेंद्र के ट्रांसफार्मर से कूरेभार, पकड़ी, धनपतगंज, असरोगा, फरीदीपुर और रामगंज उपकेंद्रों को बिजली आपूर्ति होती है। ट्रांसफार्मर खराब होने के बाद इन क्षेत्रों में उपलब्ध क्षमता के अनुसार आपूर्ति की जाएगी। विभाग का प्रयास है कि अन्य चालू ट्रांसफार्मरों पर अचानक अतिरिक्त भार न पड़े। इसके लिए जरूरत के अनुसार अलग-अलग क्षेत्रों में समय-समय पर बिजली कटौती की जाएगी।

क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर को हटाकर नया 63 एमवीए ट्रांसफार्मर स्थापित किया जाना है। इस पूरी प्रक्रिया में करीब 15 से 20 दिन लग सकते हैं। इस अवधि में उपभोक्ताओं को बिजली संकट से बचाने के लिए उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम उपयोग किया जाएगा।
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता अश्वनी कुमार वर्मा ने बताया कि आपूर्ति को यथासंभव सामान्य बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। बरसात होने से तापमान में कमी आई है, जिससे फिलहाल बिजली की मांग और ओवरलोड की स्थिति नियंत्रित है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि इस दौरान बिजली का अनावश्यक इस्तेमाल न करें, जिससे उपलब्ध क्षमता का बेहतर प्रबंधन किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें