फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना भर्ती में 6277 अभ्यर्थियों ने लगाई दौड़

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। सेना भर्ती के अंतिम दिन मंगलवार को सीआरपीएफ रिक्रूट प्रशिक्षण केंद्र त्रिसुंडी ग्राउंड पर अमेठी जिले के अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। इसमें 8510 के सापेक्ष 6277 अभ्यर्थियों ने दौड़ में हिस्सा लिया। दौड़ में सफल अभ्यर्थियों का फिजिकल टेस्ट कराया गया।
विज्ञापन

पिछले चार नवंबर से शुरू हुई सेना भर्ती मंगलवार को संपन्न हुई। लगातार आठ दिनों तक चलने वाली सेना भर्ती प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस व पीएसी के जवान तैनात किए गए थे।
साथ ही छह मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी। ये मजिस्ट्रेट कंट्रोल रूम से भर्ती प्रक्रिया की सुरक्षा की निगरानी कर रहे थे। सेना भर्ती के दौरान प्रयागराज-अयोध्या हाईवे के किनारे दो किलोमीटर की पटरियां खाने-पीने की दुकानों से गुलजार थीं।
विज्ञापन

प्रतिदिन शाम और सुबह को हजारों की संख्या में अभ्यर्थियों का जमावड़ा दोनों पटरियों के आसपास देखने को मिलता रहा। थानाध्यक्ष पीपरपुर रवींद्र सिंह ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया शांतिपूर्ण संपन्न कराने में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती गई। भर्ती प्रक्रिया संपन्न होने के बावजूद मेडिकल टेस्ट तक बाहरी सुरक्षा की विशेष निगरानी की जाएगी।
भादर। सेना भर्ती बोर्ड के डायरेक्टर कर्नल एनएस मान ने बताया 13 से 17 नवंबर तक चलने वाले मेडिकल टेस्ट में लगभग एक सप्ताह का समय और लग सकता है।
13 से 25 नवंबर के बीच फिजिकल टेस्ट के सभी सफल अभ्यर्थियों का मेडिकल टेस्ट कराया जाएगा। मेडिकल टेस्ट में सफल होने वाले अभ्यर्थियों की 19 जनवरी को लखनऊ में लिखित परीक्षा कराई जाएगी। लिखित परीक्षा के सफल अभ्यर्थियों को देश की सेवा का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें