फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समारोह से बच्ची का अपहरण

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की मुस्तैदी के चलते चंगुल से छूटी अगवा मासूम
विज्ञापन




सुल्तानपुर। शहर के गभड़िया इलाके में दादा और दादी के साथ शादी समारोह में शामिल होने पहुंची एक मासूम बच्ची को कार से अगवा कर लिया गया। परिवारीजनों की सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने जिले की सीमा को सील कर वाहनों की चेकिंग शुरू की तो अपहरणकर्ता बच्ची को अमहट में सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए।


बच्ची को सकुशल पाकर परिवारीजनों की जहां खुशी का ठिकाना नहीं रहा तो वहीं पुलिस ने भी राहत की सांस ली है। पुलिस ने घर वालों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कूरेभार क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली नौ वर्षीय बच्ची गुरुवार की रात कोतवाली नगर क्षेत्र के गभड़िया इलाके में स्थित एक लॉन में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने पहुंची थी।



रात करीब साढ़े 12 बजे शादी समारोह से ही बच्ची को कार से अगवा कर लिया गया। बच्ची को जब उसके दादा और दादी ने नहीं पाया तो मैरिज लॉन में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। फुटेज में बच्ची को कार से कुछ लोग ले जाते हुए दिखे। घर वालों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।



बच्ची के अपहरण की सूचना मिलते ही रात में ही एएसपी ग्रामीण शिवराज, सीओ सिटी श्यामदेव, नगर कोतवाल संजय सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। एएसपी ने जिले की सीमा को सील कर वाहनों की जांच का आदेश दिया। पुलिस की चौतरफा घेराबंदी और वाहनों की हो रही सघन जांच से अपहरणकर्ता भयभीत हो गए।


अपहरणकर्ता बच्ची को शहर से सटे अमहट के पास सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए। इस बीच बच्ची को पुलिस कर्मियों ने लावारिस हालत में पाया तो इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी। बच्ची मिलने की सूचना मिलते ही एएसपी और सीओ सिटी मौके पर पहुंचे और बच्ची को साथ लेकर कोतवाली पहुंचे।
विज्ञापन




सीओ सिटी ने बताया कि बच्ची ने बताया कि एक अंकल उसके पास आए और कुछ देने के लिए बुलाया। इसके बाद उसे कार में बैठाकर घूमते रहे। बाद में उसे छोड़कर चले गए। सीओ सिटी ने बताया कि अपहरणकर्ता सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें