फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवेचना में रिश्वत मांगने वाला दरोगा निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। आपराधिक मुकदमे की विवेचना में 50 हजार रुपये रिश्वत मांगने वाले कुड़वार थाने के एक दरोगा को पुलिस अधीक्षक ने निलंबत कर दिया। एसपी ने दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का भी निर्देश दिया है।
विज्ञापन



कुड़वार थाने में क्षेत्र के एक व्यक्ति ने अपनी पुत्री के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें पीपरपुर थाना क्षेत्र के ढेमा गांव निवासी राम सूरत व सचिन साहू (पिता-पुत्र) को आरोपी बनाया गया था। बुधवार को आरोपी सचिन साहू ने एसपी अनुराग वत्स से मिलकर विवेचक उपनिरीक्षक पर नाम निकालने के लिए 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगाया।


आरोपी के मुताबिक प्रकरण में दोनों पक्षों में सुलह भी हो गई। आरोप है कि दोनों पक्षों का सुलहनाम विवेचक को देने के बाद भी विवेचक दरोगा राजीव यादव आरोपी से रिश्वत की मांग कर रहा था। आरोपी ने विवेचक पर 50 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाया।
विज्ञापन



एसपी अनुराग वत्स ने बुधवार को विवेचक उपनिरीक्षक राजीव यादव को निलंबित कर दिया। एसपी ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए आरोपी उपनिरीक्षक के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज करने का भी निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें