फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्मान समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रजापति समाज की मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित
विज्ञापन

- पं. राम नरेश त्रिपाठी में आयोजित हुआ सम्मान समारोह

फोटो संख्या-8, 9
अमर उजाला ब्यूरो

सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेशीय युवा प्रजापति जागृति समिति के तत्वावधान में रविवार को पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार में समाज के नव चयनित मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। प्रजापति समाज के सभी चयनित मेधावियों को शील्ड, प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार में आयोजित सम्मान समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि बांदा जनपद के तिंदवारी विधायक बृजेश प्रजापति ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने प्रजापति समाज को प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए सहयोग का आश्वासन दिया। अध्यक्षता करते हुए परिवहन विभाग के उपायुक्त चुन्नीलाल प्रजापति ने समाज की कुरीतियों को दूर करने पर जोर दिया। शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को पढ़ने के लिए प्रेरित किया। सम्मान समारोह में प्रजापति समाज के नव चयनित अधिकारी, कर्मचारी, मेधावी छात्र-छात्राओं को शील्ड, प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर कमलापति प्रजापति, इंद्रजीत प्रजापति, नगीना प्रजापति, एसके प्रजापति, राबिन आर्या, राममिलन प्रजापति, एसएन प्रसाद, राकेश प्रजापति, नीरज प्रजापति, डॉ. शिवगोपाल प्रजापति, रमाशंकर प्रजापति, वीरेंद्र भार्गव, रत्नेश भार्गव समेत कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। अंत में समिति के प्रदेश अध्यक्ष पवन भार्गव ने अतिथियों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें