फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
33 हजार वोल्ट की केबल
विज्ञापन

जली, डाकखाना उपकेंद्र बंद
क्रासर
50 हजार आबादी रही अंधेरे में
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। शहर के डाकखाना उपकेंद्र की 33 हजार वोल्ट की इनकमिंग लाइन की केबल जलने से सब स्टेशन ठप हो गया है। दोपहर बाद से उपकेंद्र बंद होने से शहर की करीब 50 हजार आबादी की आपूर्ति ठप हो गई है। मौके पर केबल बदलने का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को हो रही रिमझिम बारिश के बीच शहर के दरियापुर स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास दोपहर बाद करीब तीन बजे 33 हजार वोल्ट की इनकमिंग लाइन की केबल जल गई। इनकमिंग लाइन की केबल जलते ही डाकखाना उपकेंद्र ठप हो गया। काफी देर तक चली छानबीन के दौरान खराबी का ही पता नहीं चला। लाइन चेकिंग के दौरान रेलवे क्रॉसिंग के पास अंडर ग्राउंड केबल जली पाई गई। उपकेंद्र बंद होने से शहर की करीब 50 हजार आबादी की आपूर्ति बंद हो गई है। लोग पानी के लिए परेशान हैं। खराबी मिलने के बाद वितरण खंड ने कार्य शुरू करा दिया है लेकिन बारिश की वजह से कार्य में दिक्कत आ रही है। इंजीनियरों की मानें तो बारिश बंद होने के बाद ही कार्य पूरा हो सकेगा। एसडीओ केशरी प्रसाद ने बताया कि कार्य चल रहा है। बारिश बंद होते ही केबल बदल कर आपूर्ति बहाल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें