फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद पर होगी पुलिस की कड़ी चौकसी

विज्ञापन
विज्ञापन
60 मस्जिद व 119 ईदगाहों पर अदा होगी नमाज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गौरीगंज। ईद की नमाज को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला व पुलिस प्रशासन ने व्यापक बंदोबस्त किए हैं। संवदेनशील स्थलों पर मजिस्ट्रेट केे साथ ही पीएसी तथा अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात की जाएगी। जिला स्तरीय अफसरों के साथ ही संबंधित एसडीएम व सीओ अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहेंगे। एसपी ने सभी एसओ को अपने क्षेत्र में अराजक तत्वों तथा अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया है।
जिले में ईद की नमाज सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला व पुलिस प्रशासन ने कड़े बंदोबस्त किए हैं। डीएम योगेश कुमार ने जहां संवदेनशील इलाकों की मस्जिदों पर मजिस्ट्रेट तैनात किया है वहीं, एसपी पूनम ने पीएसी के अलावा अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

एएसपी बीसी दुबे ने बताया कि जिले की 60 मस्जिद व 119 ईदगाहों पर ईद की नमाज अदा की जाएगी। कहा कि इसके लिए सभी एसओ को पूरे कार्यक्रम की वीडियोग्राफी कराने, क्षेत्र के अराजकतत्वों तथा अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखने का आदेश दिया है। इस मौके पर जहां एक कंपनी पीएसी बाहर से मांगी गई है वहीं संवदेनशीन स्थलों पर अतिरिक्त इंस्पेक्टरों व फोर्स की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन

जगदीशुपर में एक-एक अतिरिक्त इंस्पेक्टर व उपनिरीक्षक, 18 सिपाही, एक प्लाटून पीएसी, मुसाफिरखाना में एक इंस्पेक्टर, 18 सिपाही, दो सेक्शन पीएसी एक फायर टेंडर, इन्हौना में एक इंस्पेक्टर, 13 सिपाही व एक सेक्शन पीएसी, अमेठी में तीन उपनिरीक्षक, 16 सिपाही, एक सेक्शन पीएसी व एक फायर टेंडर, जायस में पांच उपनिरीक्षक, 18 सिपाही, दो सेक्शन पीएसी व एक फायर टेंडर मौजूद रहेगा। इसके साथ ही पुलिस कार्यालय व पुलिस लाइंस में भी पर्याप्त संख्या में फोर्स रिजर्व रखी जाएगी। एसपी के साथ छह सिपाही व एएसपी के साथ एक उपनिरीक्षक व सात सिपाही अतिरिक्त तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें