फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: 61 कछुए बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Tue, 11 Mar 2025 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
लंभुआ में कछुओं के साथ पकड़े गए तस्कर। 
विज्ञापन
लंभुआ (सुल्तानपुर)। कस्बे से स्टेशन को जाने वाली सड़क के किनारे भटौलिया बाग के पास मंगलवार को दो कछुआ तस्करों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इनके पास से चार बैग में 61 कछुए बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक अरविंद राम अपने हमराही जतिन कुमार और संदीप यादव के साथ भटौलिया बाग पहुंचे, जहां दो युवक पेड़ की आंड़ में बैठे थे। दोनों के पास दो-दो बैग थे। पुलिस कर्मियों ने बैग खोलकर देखा तो कछुए थे। डीएफओ अमित सिंह ने लंभुआ के क्षेत्रीय वनाधिकारी गौरव सिंह को मौके पर भेजा।
कछुआ तस्करों की पहचान कोतवाली देहात के पकड़ी गांव निवासी दिलीप और सोनू के रूप में की गई। पुलिस और वन विभाग ने दोनों कछुआ तस्करों को न्यायालय के सामने पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। प्रभागीय वनाधिकारी अमित सिंह ने बताया कि बरामद कछुए सुंदरी प्रजाति के हैं। इन कछुओं को नदी में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें