फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: डेबिट कार्ड बदलकर एटीएम से निकाले 55 हजार

Thu, 03 Jul 2025 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। एटीएम कार्ड बदलकर 55 हजार की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर साइबर थाने में केस दर्ज किया गया है। साइबर थाने की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर के पंचरास्ता, लखनऊ नाका निवासी निखिल श्रीवास्तव के मुताबिक, वह 29 जून की सुबह पंचरास्ता स्थित एसबीआई बैंक के एटीएम बूथ पर पैसा निकालने गए थे। उन्होंने अपने डेबिट कार्ड से दो बार में 20 हजार रुपये की निकासी की। आरोप है कि एटीएम बूथ से बाहर निकलते समय एक अज्ञात व्यक्ति ने कहा कि अभी आपका ट्रांजक्शन कैंसिल नहीं हुआ है। उसे कैंसिल कर दीजिए।
निखिल को झांसा देकर अज्ञात व्यक्ति ने कार्ड लगाने को कहा। इसी बीच उसने उनका कार्ड बदल दिया। अपना डेबिट कार्ड निखिल को दे दिया। इसके बाद 9.30 बजे 23,400 रुपये, 09.32 बजे 26,600 रुपये व 9.48 बजे पांच हजार रुपये की धनराशि कटने का मेसेज निखिल के मोबाइल पर आया। इस तरह से कुल 55 हजार रुपये उनके खाते से कट गए। उन्होंने अपना कार्ड चेक किया तो पता चला कि कार्ड फूलचंद्र तिवारी के नाम का है। दूसरे दिन निखिल अपने बैंक पहुंचे तो उन्हें पता चला कि उनके एटीएम से पयागीपुर स्थित एक पेट्रोल पंप व मीरानपुर स्थित एक एटीएम बूथ से ट्रांजक्शन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइबर थाने के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मंगलवार को केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें