सुल्तानपुर। शहर के विवेकनगर निवासी सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक राम मूर्ति सिंह का बस स्टेशन की एसबीआई ब्रांच में बचत खाता है। आरोप है कि वह बीमार पत्नी के इलाज के लिए 31 जनवरी को अपने पुत्र जितेंद्र बहादुर सिंह के साथ बाइक से रुद्रनगर स्थित स्टेटबैंक के एटीएम से पैसा निकालने पहुंचे। उन्होंने 20 हजार रुपये निकालने के लिए जितेंद्र को एटीएम कार्ड दिया। 20 हजार रुपये निकालकर राममूर्ति सिंह को दिया। उनके खाते में 54,825 रुपये शेष बचे थे। तभी दो अज्ञात युवक बाइक पहुंचे। एक युवक अंदर जाकर एटीएम से पैसा निकालने लगा। उसने उनके पुत्र को झांसा देकर उनका एटीएम बदल लिया। उसे दूसरा कार्ड दे दिया।
युवकों ने खाते में बचा सारा पैसा निकाल लिया। इसकी शिकायत पीड़ित ने कोतवाली नगर में की, लेकिन वहां कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने अपर पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। एएसपी अखंड प्रताप सिंह के निर्देश पर सोमवार को साइबर सेल में केस दर्ज किया गया है। (संवाद)