फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: प्रधानमंत्री की रैली में लखनऊ 54 बसें रवाना

Wed, 24 Dec 2025 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। लखनऊ में होने वाली प्रधानमंत्री की रैली में रोडवेज की 54 बसें लखनऊ रवाना हो गईं। इसमें से 11 मंगलवार को भेजी गई थीं, जबकि 43 बसें बुधवार को भेजी गईं। एक साथ निगम की इतनी बसों के लखनऊ जाने से लोकल व लंबी दूरी के यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। बुधवार को यात्री बस के लिए भटकते दिखाई दिए।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को लखनऊ के प्रेरणा स्थल उद्घाटन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम प्रस्तावित है। कई जिलों के कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं। कार्यक्रम के समापन के बाद कार्यकर्ताओं को उनके जिले तक पहुंचाने के बाद बसें वापस होंगी। इतनी बसों के जाने से बुधवार से ही यात्रियों की दिक्कतें शुरू हो गई हैं।

एआरएम सुरेश चंद्र यादव ने बताया कि राष्ट्र प्रेरणा स्थल के लोकार्पण कार्यक्रम में बसें भेजी गई हैं। सुल्तानपुर डिपो में 91 निगम की बसें हैं। उन्हें निर्धारित रूटों पर भेजा जा रहा है, ताकि यात्रियों को परेशानी न हो। लोकल रूटों पर अनुबंधित 64 बसों को चलाया गया है। 
विज्ञापन


बसों का इंतजार करते रहे यात्री : सुल्तानपुर डिपो पर यात्रियों को दिन भर परेशान होना पड़ा। रायबरेली से आए भोलानाथ यादव ने बताया कि उन्हें शाहगंज जाना है। डेढ़ घंटे से बस का इंतजार कर रहा हूं। मिश्रीलाल मौर्य बंधुआकलां से ई रिक्शा से बस स्टेशन पहुंचे। बताया कि अंबेडकरनगर के लिए बस नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें