फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: पछुआ और कोहरे ने बढ़ाई ठंड, दोपहर में निकली धूप ने दी राहत

Wed, 24 Dec 2025 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
 मेडिकल कॉलेज परिसर में अलाव तापते लोग। संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पछुआ हवा व कोहरे ने ठंड बढ़ा दी है। बुधवार को सुबह कोहरे के बाद आसमान साफ होने और दोपहर बाद धूप निकलने से लोगों को थोड़ी राहत मिल गई। पिछले पांच दिनों से तापमान लगातार घट-बढ़ रहा। दोपहर बाद हल्की धूप निकलने के बाद भी पछुआ हवा से ठंड कम नहीं हुई।
विज्ञापन


मौसम विभाग लगातार कड़ाके की ठंड की चेतावनी जारी कर रहा है। खराब मौसम के कारण सुबह की सैर से लोग परहेज कर रहे हैं। ठंड के प्रकोप से स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। शाम ढलते ही सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। मुख्य बाजारों में दुकानें देर से खुल रही हैं। ग्राहक भी दोपहर 12 बजे के बाद ही दुकानों पर पहुंच रहे हैं। दोपहर बाद बाजारों में चहल-पहल देखी गई।

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया, जो सामान्य से 3.0 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस रहा। दक्षिणी-पश्चिमी हवा की गति 2.4 किमी/घंटा रही। आगामी 24 घंटे में कोहरा छाए रहने, औसत तापमान सामान्य से कम रहने, हवा सामान्य गति से पश्चिमी चलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें