फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटाए गए 52,342 वाद

Sat, 13 Dec 2025 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिला न्यायाधीश सुनील कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ। लोक अदालत में कुल 52,342 वादों का निस्तारण किया गया। बैंकों के ऋण संबंधी वादों में 25,78, 26,326 रुपये का समझौता किया गया। परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश हीरालाल तृतीय, अपर प्रधान न्यायाधीश अंकिता शुक्ला व शालिनी सागर ने कुल 129 वैवाहिक वादों और वैवाहिक विवाद संबंधी प्रीलिटिगेशन के 11 वादों को सुलह-समझौता के जरिये निस्तारित किया।
विज्ञापन

अध्यक्ष मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण लक्ष्मीकांत राठौर ने 86 मोटर एक्सीडेंट क्लेम पिटीशन निस्तारित किया। अध्यक्ष स्थायी लोक अदालत राधेश्याम यादव ने विद्युत व बीमा सहित अन्य 13 वादों को निस्तारित किया। अपर जिला न्यायाधीशगण संध्या चौधरी, राकेश पांडेय, निशा सिंह, नीरज कुमार श्रीवास्तव, जलाल मोहम्मद अकबर, राकेश मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नवनीत सिंह ने भी वादों का निस्तारण किया। अपर जिला न्यायाधीश/ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि जिलाधिकारी सुल्तानपुर व उनके अधीन कार्यरत अधिकारियों ने 17,854 व जिलाधिकारी अमेठी व उनके अधीन कार्यरत अधिकारियों ने 23,513 वाद निस्तारित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें