फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलस्तर में कमी आने से लोगों को मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
नदी में जलस्तर में कमी पर ग्रामीणों को नहीं राहत
विज्ञापन

सुल्तानपुर। गोमती नदी के जलस्तर में कमी आने के बावजूद कई गांव के लोगों के सामने आवाजाही का संकट बरकरार है। धनपतगंज-नौगवांतीर वाया मायंग रोड पर अभी पानी भरा है। इसके साथ पानी में डूबी सैकड़ों बीघा फसल नष्ट होने का खतरा है।

नदी में बाढ़ के चलते धनपतगंज के तटवर्ती गांव अमऊ, जासरपुर व औदहा पानी से घिर गए थे। किसानों की सैकड़ों बीघे से अधिक धान, गन्ना व अन्य फसल पानी में डूब गई थी। दो दिनों से बारिश नहीं होने से गोमती नदी के जलस्तर में लगातार गिरावट आ रही है। अब मुख्य मार्गों व गांव में भरे पानी में भी कमी होने लगी है। इससे किसानों ने राहत की सांस ली है। हालांकि धनपतगंज-नौगवांतीर वाया मायंग सड़क मार्ग पर अभी भी पानी भरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे लोगों को आवाजाही में दिक्कतें हो रही हैं। इस बीच मंगलवार को मौसम साफ रहा। तेज धूप होने से लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को घने बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम पर्यवेक्षक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापामान 26.0 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें