आपदा पीड़ित की मदद को कलेक्ट्रेट में खुला कंट्रोल रूम
गौरीगंज। आपदा की स्थिति में पीड़ितों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन ने कलेक्ट्रेट परिसर में कंट्रोल रूम स्थापित किया है। इसके साथ लेखपालों को अपने क्षेत्र में सक्रिय रहने और आपदा की स्थिति में तत्काल सूचना देने को कहा गया है।
डीएम शकुंतला गौतम ने बताया कि आपदा की सूचना कलेक्ट्रेट परिसर में बनाए गए कंट्रोल रूम के फोन नंबर 05368-244108 पर भी दी जा सकती है। आपदा प्रभावित परिवारों को सहायता राशि उपलब्ध कराने में लापरवाही बरतने की दशा में जिम्मेदारों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। कंट्रोल रूम में अलग-अलग कर्मचारियों की 24 घंटे ड्यूटी लगाई गई है।