राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे 15 खिलाड़ी
- मंडलीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर हुआ चयन
फोटो संख्या-21
अमर उजाला ब्यूरो
गौरीगंज। मंडल स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जिले के 15 छात्रों ने अपना परचम लहराया है। इनका चयन कमेटी की ओर से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में करते हुए डीआईओएस को पत्र भेजकर प्रतिभाग कराने का निर्देश दिया गया है।
माध्यमिक स्कूल के अध्ययनरत बच्चों में छिपी प्रतिभा सामने लाने के लिए पिछले दिनों जिला व मंडल स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था। इसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों में अध्ययनरत 15 मेधावियों ने मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था। जिसके बाद चयन कमेटी ने डीआईओएस को पत्र भेजकर चयनित बच्चों को इलाहाबाद में नौ से 13 अक्तूबर तक आयोजित चार दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग कराने का निर्देश दिया। डीआईओएस नंदलाल गुप्ता ने बताया कि, शिवपाल सिंह, आनंद भवन, प्रज्ञा सिंह व इंदिरा सिंह को नामित करते हुए सोमवार को चयनित बच्चों को इलाहाबाद रवाना कर दिया है।
डीआईओएस नंदलाल गुप्ता ने बताया कि, मंडल स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जिले के कन्हैयालाल, संजय यादव, प्रदीप कुमार, वंदना यादव, रूबी सिंह, सरस्वती, गुलशन, खुशबू, पूजा सिंह, रेशमा, अंतिमा पाल, रुचि सिंह, बौद्ध कुमारी, साक्षी व मनोज पाल का चयन हुआ है।