फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में डूबी युवती का बन्धे में फंसा मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
नहर में डूबी युवती का
विज्ञापन

बंधे में फंसा मिला शव
क्रासर
परिवारीजनों ने की शव की शिनाख्त

अमर उजाला ब्यूरो
जामों (अमेठी)। तीन दिन पूर्व नहर में डूबी युवती का शव रविवार की देर शाम गोगमऊ गांव के समीप बन्धे में फंसा मिला। परिवारीजनों की शिनाख्त के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मोहनगंज थाना क्षेत्र के जमरुवा गांव निवासी लोकनाथ तिवारी की पुत्री पूनम (20) पिछले छह अक्तूबर को अपनी मां के साथ नहर के पास गई थी। तभी पूनम का पैर फिसल गया और वह नहर में गिर पड़ी थी। परिवारीजन पूनम की तलाश कर रहे थे। रविवार की देर शाम जामों थाना क्षेत्र के गोगमऊ गांव के समीप शारदा सहायक नहर के बन्धे में पूनम का शव फंसा मिला। परिवारीजनों ने शव की शिनाख्त करते हुए पुलिस को सूचित किया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें