अस्पताल में हड़ताल से तीसरे
दिन भी परेशान रहे मरीज
क्रासर
मुंशीगंज संजय गांधी चिकित्सालय में दोपहर बाद हड़ताल खत्म
अमर उजाला ब्यूरो
फोटो संख्या-27
अमेठी। मुंशीगंज स्थित संजय गांधी चिकित्सालय के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर तीन दिनों से आंदोलित हैं। तीसरे दिन बृहस्पतिवार को कर्मचारियों की हड़ताल के चलते मरीज परेशान रहे। दोपहर बाद अस्पताल प्रबंधन व कर्मचारियों के बीच हुई वार्ता सफल रही। उसके बाद कर्मचारी हड़ताल से वापस लौटे।
मुंशीगंज स्थित संजय गांधी चिकित्सालय के कर्मचारी पिछले तीन दिनों से अपनी मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए थे। हड़ताल के पहले दिन मंगलवार को संगठन अध्यक्ष रज्जन प्रसाद व महामंत्री चंद्रभान पांडेय ने अस्पताल प्रबंधन को अपना मांग पत्र सौंपते हुए निस्तारण संबंधी वार्ता की लेकिन वार्ता विफल रही। कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने के बाद इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर अन्य सभी स्वास्थ्य सेवाएं बाधित हो गई। इससे तीन दिनों से मरीज व तीमारदार परेशान रहे। तीसरे दिन बृहस्पतिवार को कर्मचारियों की हड़ताल के चलते मरीज व तीमारदार परेशान रहे। कर्मचारियों की हड़ताल के सामने अस्पताल प्रबंधन दोबारा वार्ता के लिए राजी हुआ। दोपहर दो बजे के बाद अस्पताल कर्मी हड़ताल समाप्त कर काम पर वापस लौटे।