फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमान्य विद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
चार अमान्य विद्यालयों के
विज्ञापन

खिलाफ दर्ज होगा केस
क्रासर
बेसिक शिक्षा महकमे की कार्रवाई से मचा हड़कंप
बच्चों के दाखिला को लेकर अभिभावकों में उहापोह
अमर उजाला ब्यूरो
जयसिंहपुर (सुल्तानपुर)। बेसिक शिक्षा विभाग ने जिले में संचालित अमान्य विद्यालयों की धरपकड़ तेज कर दी है। मंगलवार को खंड शिक्षाधिकारी के निरीक्षण में चार अवैध विद्यालय संचालित होते हुए पाए गए। बीईओ ने जयसिंहपुर कोतवाली में स्कूल संचालकों के खिलाफ आरटीई के तहत केस दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। वहीं बच्चों का स्कूलों में एडमिशन कराने को लेकर अभिभावकों में उहापोह की स्थिति बनी है।
विज्ञापन

ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद एक जुलाई से स्कूलों का संचालन शुरू हो गया है। बेसिक शिक्षा विभाग ने विद्यालयों के खुलते ही अमान्य स्कूलों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। महकमे की कार्रवाई से स्कूल संचालकों में हड़कंप मच गया है। वहीं अभिभावक भी अपने बच्चों के प्रवेश को लेकर उहापोह की स्थिति में हैं। मंगलवार को खंड शिक्षाधिकारी पंकज यादव क्षेत्र में चल रहे अमान्य विद्यालयों का निरीक्षण किया। बीईओ के निरीक्षण में बाबा दुर्गादास रामनिहाल शिक्षण संस्थान उमरी, जनसेवा बाल विद्या मंदिर मूंगर, डीएसआर एकेडमी निदुरा, विवेकानंद वोकेशनल पब्लिक स्कूल अठैसी बिना मान्यता के पाए गए। खंड शिक्षाधिकारी ने विद्यालय संचालकों के विरुद्ध जयसिंहपुर कोतवाली में आरटीई के तहत मुकदमा दर्ज कराए जाने के लिए तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें