फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉडल स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
मॉडल स्कूलों में नियुक्त
विज्ञापन

होंगे सेवानिवृत्त शिक्षक
क्रासर

31 जुलाई तक स्कूलों में होगी तैनाती
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। लगभग डेढ़ वर्ष तक संचालन की बाट जोह रहे मॉडल स्कूलों के दिन बहुरने वाले हैं। जुलाई से तीन मॉडल स्कूलों में कक्षाओं का संचालन होना है। इसके लिए सभी तीनों मॉडल स्कूलों में छह-छह विषय अध्यापक नियुक्त होंगे। स्कूलों के लिए सेवानिवृत्त शिक्षक चयन के पात्र होंगे। 31 जुलाई तक शिक्षकों की तैनाती कर दी जाएगी। जयसिंहपुर विकासखंड क्षेत्र के अमिलिया सिकरा, कूरेभार विकासखंड क्षेत्र के बुआपुर एवं दोस्तपुर विकासखंड क्षेत्र के तेंदुआकाजी में वर्ष 2010-11 में मॉडल स्कूलों के निर्माण की स्वीकृति मिली थी। मार्च 2016 में स्कूल भवन बनकर तैयार भी हो गए थे। बावजूद इसके संचालन शुरू नहीं हो सका। सूबे में नई सरकार आने के बाद तीनों मॉडल स्कूलों को पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज के रूप में एक जुलाई से संचालन करने का निर्देश शासन ने दिया है। तीनों इंटर कॉलेजों में गणित, हिंदी, अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान, जीव विज्ञान समेत छह विषयों के अध्यापक नियुक्त होंगे। कॉलेजों में सेवानिवृत्त अध्यापकों को नियुक्त करने की योजना है। इसके लिए जिला विद्यालय निरीक्षक को अधिकृत किया गया है। डीआईओएस गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि 31 जुलाई तक इंटर कॉलेजों में अध्यापकों की तैनाती कर दी जाएगी। शुरुआती दौर में कॉलेजों में फर्नीचर, स्टेशनरी आदि की व्यवस्था नजदीक के राजकीय इंटर कॉलेजों से कराई जाएगी। अमिलिया सिकरा में लालमणि दुबे, बुआपुर में एसपी यादव तथा तेंदुआकाजी में सूर्यभान को प्रभारी प्रधानाचार्य के तौर पर भेजा गया है।
विज्ञापन

बॉक्स
पहले साल सिर्फ दो कक्षाओं का संचालन
जिला विद्यालय निरीक्षक गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि पं. दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेजों में पहले साल कक्षा छह एवं नौ में ही प्रवेश लिया जाएगा। इसके बाद प्रति वर्ष कक्षाओं के संचालन की संख्या बढ़ाई जाएगी। उन्होंने बताया कि कॉलेज सीबीएसई पैटर्न पर संचालित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें