फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार एसोसिएशन

विज्ञापन
विज्ञापन
बार एसोसिएशन की अंतिम
विज्ञापन

वोटर लिस्ट का प्रकाशन
क्रासर
वोटर लिस्ट में 1,451 वकीलों का नाम शामिल
आपत्ति सही पाए जाने पर 10 नाम जोड़े गए
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। बार एसोसिएशन की अंतिम वोटर लिस्ट सोमवार को दोपहर बाद प्रकाशित कर दी गई। अंतिम वोटर लिस्ट में 1,451 वकीलों का नाम मतदाता के रूप में शामिल किया गया है। विभिन्न खामियों की वजह से काटे गए 10 वकीलों का नाम उनकी आपत्ति सही पाए जाने पर अंतिम वोटर लिस्ट में जोड़ दिया गया है।
बार एसोसिएशन की अनंतिम मतदाता सूची में 1,441 अधिवक्ताओं का नाम वोटर के रूप में दर्ज किया गया था। सोमवार को अनंतिम मतदाता सूची पर आपत्ति दाखिल करने का समय तय किया गया था। दोपहर तीन बजे तक वकीलों ने नाम काटे जाने पर अपनी आपत्ति दाखिल की। इसमें कई वकील ऐसे रहे जिनका नाम सदस्यता शुल्क जमा करने के बाद भी काट दिया गया था। वकीलों की आपत्ति का निस्तारण करने के बाद शाम करीब चार बजे अंतिम वोटर लिस्ट प्रकाशित करके दीवानी न्यायालय स्थित अधिवक्ता संघ भवन पर चस्पा कर दी गई। अंतिम वोटर लिस्ट में 1,451 वकीलों का नाम मतदाता के रूप में शामिल किया या है। विभिन्न खामियों के कारण अनंतिम वोटर लिस्ट से 10 वकीलों का काटा गया उनकी आपत्ति सही पाए जाने पर अंतिम वोटर लिस्ट में जोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
आज होगी एजीएम
सुल्तानपुर। बार एसोसिएशन की वार्षिक साधारण सभा (एजीएम) की बैठक मंगलवार को होगी।
सचिव रामअछैवर तिवारी ने बताया कि एजीएम कलेक्ट्रेट स्थित अधिवक्ता संघ भवन में अपराह्न 11 बजे से शुरू होगी। एजीएम में बार एसोसिएशन के सालाना आय-व्यय का ब्यौरा पेश किया जाएगा। आय-व्यय पर चर्चा होने के बाद वार्षिक चुनाव की तिथि घोषित की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें