फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान दिवस में उठा ध्वस्त बिजली रोस्टर का मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान दिवस में उठा
विज्ञापन

ध्वस्त रोस्टर का मुद्दा
क्रासर
सीडीओ ने संबंधित अफसरों को दिए दिशा निर्देश

अमर उजाला ब्यूरो
गौरीगंज। शासन के आदेश पर कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को आयोजित किसान दिवस में मांग के सापेक्ष कम मिल रही बिजली और सूखे पड़े तलाबों व नहरों का मुद्दा छाया रहा। दिवस की अध्यक्षता करते हुए सीडीओ ने संबंधित विभागों के अफसरों को किसानों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण का आदेश दिया।
विज्ञापन

किसान समस्याओं का त्वरित निस्तारण कराने के उद्देश्य से प्रत्येक माह के तीसरे बुधवार को जिला मुख्यालय पर किसान दिवस आयोजित किया जाता है। बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सीडीओ अपूर्वा दुबे की अध्यक्षता में आयोजित दिवस में मौजूद किसान रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति नहीं होने, टूटे पड़े खंभे व विद्युत तारों के साथ ही गांव में सूखे पड़े तालाबों तथा नहरों से पानी नहीं मिलने के कारण किसान परेशान दिखे। किसानों का कहना था कि धान रोपाई की सीजन आ चुका है। ऐसे में रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति नहीं होने तथा सूखी पड़ी नहरों के चलते उन्हें धान रोपाई में परेशानी झेलनी पड़ रही है। किसानों का यह भी आरोप था कि नहरों की सिल्ट सफाई मात्र कागजों में की गई है जबकि हकीकत में आज भी सभी माइनरें सिल्ट से अटी पड़ी होने के कारण पानी टेल तक नहीं पहुंच रहा है। सीडीओ ने अफसरों से कहा कि जिस भी विभाग की समस्या अगले दिवस के पहले निस्तारित नहीं मिली उन विभागों के अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में उप कृषि निदेशक डॉ. अजय कृष्ण, जिला कृषि अधिकारी बीके सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी व किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें