फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: 50 हजार शहरवासियों ने 21 घंटे झेला बिजली का संकट

Sat, 10 May 2025 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
धम्मौर के मनियारपुर गांव का जला ट्रांसफार्मर।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। दरियापुर फीडर से जुड़े पंचरास्ता के 630 केवीए के ट्रांसफॉर्मर में बृहस्पतिवार रात खराबी आ गई, जिससे आधा शहर अंधेरे में डूब गया। देर रात आपूर्ति तो बहाल हुई, लेकिन लो वोल्टेज से समस्या जस की तस बनी रही।
विज्ञापन

शुक्रवार को ट्रांसफॉर्मर बदलने के बाद बिजली संकट दूर हुआ। इस दौरान लगभग 50 हजार शहरवासी परेशान रहे। सबसे ज्यादा समस्या पानी के लिए रही। कई जगह जनरेटर चलाकर पानी का इंतजाम किया गया।
शहर के कृष्णानगर, चौक, पंचरास्ता, खैराबाद, प्रिंटिंग प्रेस गली, ठंडी सड़क सहित कई मोहल्लों की बिजली बृहस्पतिवार शाम सात बजे गुल हो गई। रात में करीब 12 बजे आपूर्ति चालू की गई, लेकिन लो वोल्टेज के चलते बिजली के उपकरण नहीं चल पा रहे थे।
विज्ञापन

रातभर शहरवासियों ने बिजली विभाग के ग्रुप से लेकर कंट्रोल रूम में फोन कर शिकायतें दर्ज कराई, परंतु समस्या बनी रही। शुक्रवार को ट्रांसफाॅर्मर बदला गया तो अपरान्ह चार बजे पूरी तरह बिजली व्यवस्था बहाल हो सकी। भीषण गर्मी में बिजली कटौती से लोग बेहाल हो गए।
अधिशासी अभियंता प्रथम पवन कुमार ने बताया कि ट्रांसफाॅर्मर में दिक्कत की वजह से समस्या आई थी। संविदा कर्मियों की हड़ताल के चलते ट्रांसफाॅर्मर बदलने में वक्त लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें