फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला के स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में उमड़े महादानी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर मंगलवार को जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में युवाओं एवं समाजसेवियों का हुजूम उमड़ा।
विज्ञापन

रक्तदान का शुभारंभ सीएमओ डॉ. सीबीएन त्रिपाठी ने फीता काटकर किया। दोपहर बाद तक चले महादान कार्यक्रम में दूसरों की जिंदगी बचाने के लिए 50 लोगों ने रक्तदान किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. वीबी सिंह ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। समाजसेवी करतार केशव यादव ने भी रक्तदान के प्रति जागरूकता की जरूरत बताई।
विज्ञापन

इसके बाद मुख्य अतिथि ने साईं स्कूल ऑफ नर्सिंग के सहयोग से रक्तदान जागरूकता में अहम भूमिका निभाने वाले छह लोगों को शॉल और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।
साथ ही सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र दिया गया। इस मौके पर डॉ. एके सिंह, डॉ. सुधाकर सिंह, डॉ. डीएस मिश्रा, डॉ. आशुतोष श्रीवास्तव, अशोक सिंह, रोटरी क्लब के जिलाध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव, नीरव पांडेय समेत बड़ी संख्या में विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें