फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलें में 50 नए कोरोना पॉजिटिव मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में बृहस्पतिवार को 50 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। इसमें शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों के भी मरीज शामिल हैं। रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अधिकांश मरीजों को घर पर आइसोलेट करते हुए शेष को कोविड केयर सेंटर व हॉस्पिटल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार ग्रामीण व शहरी क्षेत्र को मिलाकर जिले में 50 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। डीएम सी. इंदुमती के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने रिपोर्ट जारी की है। सीएमओ डॉ. सीबीएन त्रिपाठी ने बताया कि सात सितंबर को लखनऊ लैब में जांच के लिए 606 सैंपल भेजे गए थे।
इसमें 594 की रिपोर्ट निगेटिव व 12 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। विभिन्न जगहों से पोर्टल पर अंकित छह लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। जिले में कराए गए 1616 लोगों के एंटीजन टेस्ट में 27 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिला अस्पताल में कराई गई ट्रूनेट जांच में पांच में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसमें शहर समेत ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अधिकांश मरीजों को घर पर आइसालेट करते हुए शेष को कोविड केयर सेंटर व अस्पताल में भर्ती करा दिया है। सीएमओ ने बताया कि घर पर आइसोलेट व कोविड केयर सेंटर में भर्ती 22 मरीजों के स्वस्थ होने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। शेष मरीजों का इलाज चल रहा है। होम आइसोलेशन में रखे गए मरीजों की रोजाना रिपोर्ट ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें