फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट कंपनी के ब्रांच मैनेजर से लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। तीन हफ्ते पहले यूजनिक्स मेडीसाइंस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के ब्रांच मैनेजर से हुई लूट का पुलिस ने बृहस्पतिवार को खुलासा कर दिया। एसओजी और कोतवाली नगर पुलिस ने लूट में शामिल तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर लूटे गए तीन लाख 67 हजार रुपये में से एक लाख 52 हजार छह सौ 30 रुपये बरामद कर लिया है। इसके साथ ही दो तमंचा और लूट की वारदात में प्रयुक्त बाइक भी पुलिस ने बरामद की है। एसपी ने लूट का खुलासा करने वाली टीम को 11 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के विंध्यवासिनी नगर में यूजनिक्स मेडीसाइंस प्राइवेट लिमिटेड का दफ्तर है। इसी कंपनी में मोहित श्रीवास्तव ब्रांच मैनेजर हैं। पिछली 18 अगस्त को मोहित श्रीवास्तव ब्रांच से तीन लाख 67 हजार रुपये लेकर बाइक से बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में जमा करने जा रहे थे। रास्ते में जोगीबीर के पास बाइक सवार तीन बदमाश असलहे के जोर पर उनसे रुपये लूटकर फरार हो गए थे। एसपी शिवहरी मीणा ने लूट की घटना का खुलासा करने के लिए एसओजी प्रभारी अजय प्रताप यादव और नगर कोतवाल ओमबीर सिंह चौहान को जिम्मेदारी सौंपी थी।
बृहस्पतिवार की भोर में एसओजी प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली कि लूट में शामिल बदमाश बाइक से शहर में दाखिल होने वाले हैं। सूचना मिलते ही एसओजी प्रभारी टीम के साथ नगर कोतवाल को सूचना से अवगत कराया। इसके बाद दोनों टीमों ने टेढ़ुई मोड़ और केएनआईटी के पास अलग-अलग चेकिंग लगाकर जांच शुरू कर दी। इस बीच एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वे भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर तीनों को पकड़ लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में पकड़े गए बदमाशों की पहचान निहाल अनवर उर्फ गोलू तंजीव अहमद उर्फ रानू निवासी अंगनाकोल और संदीप वाल्मीकि निवासी इटकौली थाना गोसाईगंज जिला सुल्तानपुर के रूप में की गई। बदमाशों के पास से पुलिस ने लूटी गई धनराशि में से एक लाख 52 हजार छह सौ तीस रुपये बरामद कर लिया। इसके साथ ही बदमाशों के पास से दो तमंचा, कारतूस और लूट की घटना में प्रयुक्त एक बाइक भी बरामद की है। एसपी शिवहरी मीणा ने बदमाशों को गिरफ्तार करने वाली टीम को 11 हजार रुपये नकद पुरस्कार प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें