सुल्तानपुर। अल्पसंख्यक अधिवक्ता कल्याण ट्रस्ट ने शनिवार को सिरातुल मुस्तकीम डिग्री कॉलेज लोलेपुर में सम्मान समारोह आयोजित कर कई स्कूल और कॉलेज से आए 50 टॉपर्स को सम्मानित किया। हर संभव मदद का आश्वासन दिया। समारोह में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रंजीत सिंह बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।
ट्रस्ट के संस्थापक अधिवक्ता एमएच खान ने कहा कि सीबीएसई, यूपी बोर्ड और आईसीएसई के टॉप टेन छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। सीनियर अधिवक्ता अब्दुल करीम ने कहा कि जिन परिवारों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, उनकी मदद की जाएगी। अधिवक्ता मोहर्रम अली ने आश्वासन दिया कि मेधावी छात्रों को ट्रस्ट पूरा सहयोग प्रदान करेगा। सम्मानित होने वालों में सीबीएसई 10वीं टॉपर अदीबा खुर्शीद, सीबीएसई 12वीं के टॉपर मो. शादाब, अमेठी की टॉपर अल्फिया बानो, जेई मेंस में आने वाले ओन मोहम्मद, निलय पांडेय, कृतिका सिंह शामिल रहीं।