फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: अनिवार्य टीईटी के खिलाफ दिल्ली धरने में जाएंगे शिक्षक

Sun, 09 Nov 2025 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ नई दिल्ली से संबद्ध उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक की मासिक बैठक रविवार को शिक्षक भवन में हुई। बैठक में संगठन के विभिन्न मुद्दों और शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा हुई। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष दिनेश उपाध्याय ने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य 2011 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में नई दिल्ली में 24 नवंबर को जंतर-मंतर पर होने वाले धरने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

अब तक लगभग 400 लोगों के टिकट हो चुके हैं। जिले से लगभग 1000 शिक्षकों के दिल्ली कूच करने की उम्मीद है। बैठक के दौरान जिलामंत्री राम आशीष मौर्य, कोषाध्यक्ष डॉ. विनय प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष रमेश तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी डॉ. चंद्रपाल राजभर, राम अनुज यादव, मंत्री शिवकुमार मौर्य, मंत्री फिरोज अहमद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें