फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में तेजी से फैल रहा कोरोना, एक सप्ताह में 43 मिले पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग की जांच में सप्ताह भर में 43 लोग पॉजिटिव मिले। लगातार नए केस मिलने से स्वास्थ्य विभाग खासी सतर्कता बरत रहा है।
विज्ञापन

जिले में कोविड-19 की जांच में तेजी लाने के साथ ही पीड़ित लोगों को होम आइसोलेशन के साथ ही एल-टू हॉस्पिटल में रखा जा रहा है। लगातार कोरोना संक्रमण बढ़ने के बावजूद भी लोग भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लापरवाही बरत रहे हैं। ज्यादातर लोग तो मास्क का प्रयोग भी नहीं कर रहे हैं।
जिले में सप्ताह भर के भीतर कोरोना के 43 मरीज मिले हैं। मरीजों की बढ़ती संख्या के बावजूद लोग लापरवाही बरत रहे हैं। बुधवार सुबह बस अड्डे से लेकर चौक इलाके तक हर जगह लोग बिना मास्क के ही सड़कों पर देखे गए। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर भी लोग सोशल डिस्टेसिंग की धज्जियां उड़ा रहे हैं।
विज्ञापन

वैक्सीनेशन पर दिया जा रहा जोर: सीएमओ
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डीके त्रिपाठी ने बताया कि सप्ताह भर में 43 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। लोगों से सतर्क रहने के साथ ही सावधानी बरतने की अपील की जा रही है। जिले में कोरोना टीकाकरण कराया जा रहा है।
जिला अस्पताल समेत नौ ब्लॉकों में हुआ टीकाकरण
जिले में बुधवार को जिला अस्पताल समेत नौ ब्लॉकों पर कोरोना की वैक्सीन लगाई गई। सीएमओ ने अस्पताल पहुंचकर वैक्सीनेशन कार्य का जायजा लिया। देर शाम तक सभी केंद्रों पर टीकाकरण चलता रहा। सीएमओ डॉ. डीके त्रिपाठी ने जिला अस्पताल के साथ ही अन्य वैक्सीनेशन केंद्रों का भी निरीक्षण किया। सीएमओ ने वैक्सीन लगवाने पहुंचे लोगों से भी हालचाल पूछा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें