फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

42 फीसदी बच्चों ने पी पोलियो की खुराक

Sun, 21 Feb 2016 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पोलियो के उन्मूलन के लिए रविवार को बूथों पर पल्स पोलियो अभियान चलाया गया। दिन भर चले अभियान में करीब 42 फीसदी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का दावा स्वास्थ्य विभाग ने किया है। अधिकारियों ने अभियान का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत रविवार को जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने जिला महिला अस्पताल में एक नवजात को पोलियो की खुराक पिलाकर की। मौके पर मौजूद मुख्य विकास अधिकारी राम यज्ञ मिश्र ने भी एक बच्चे को पोलियो ड्रॉप पिलाया। डीएम ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को बूथों का दौरा कर अधिक से अधिक बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का निर्देश दिया।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शाम तक चलाए गए अभियान में करीब 42 फीसदी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. केबी सिंह ने बताया कि छूटे हुए बच्चों को दवा की खुराक पिलाने के लिए सोमवार से घर-घर अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए टीमों का गठन कर दिया गया है। कार्यक्रम का स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने निरीक्षण किया। इसमें डब्ल्यूएचओ व यूनिसेफ के अधिकारी भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें