फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना व्यवस्था में परिवर्तन

विज्ञापन
विज्ञापन
आठ घंटे में मतगणना पूरी करने की तैयारी
विज्ञापन


सुल्तानपुर। नगर निकाय चुनाव की दो दिनों तक खिंचने वाली मतगणना अब जल्द समाप्त होगी। आयोग ने मतगणना में हो रहे विलंब के मद्देनजर व्यवस्था में बदलाव किया है। अध्यक्ष व सदस्य पद के वोटों की गिनती भी सात से आठ घंटे में खत्म कराने के लिए अंतिम रूप देने में जुटा है।

मतपत्रों की गणना भी ईवीएम की तर्ज पर जल्द खत्म करने की तैयारी शुरू हो गई है। नगर निकाय चुुनाव की डेढ़ से दो दिनों तक चलने वाली मतपत्रों की गणना को आयोग जल्द समाप्त करने की तैयारी में जुटा है।
विज्ञापन


सभासद व अध्यक्ष पद की गणना के लिए टेबल का निर्धारण प्रत्याशियों व बूथ के हिसाब से किया है। आयोग का मानना है कि नई व्यवस्था से नगर निकाय के अध्यक्ष व सदस्य पदों की गणना भी सात से आठ घंटे में समाप्त हो जाएगी।

चुुनाव में उतरे प्रत्याशियों एवं बूथों के आंकड़ों को देखते हुए गणना टेबल लगाने की सूची का निर्धारण किया है। चार्ट में आयोग ने प्रत्याशियों की संख्या व बूथों के हिसाब से टेबल लगाने का आंकड़ा निकाल लिया है।
विज्ञापन


सूची को आयोग ने जिला निर्वाचन अधिकारी व सहायक निर्वाचन अधिकारी के पास भेजा है। अपर निर्वाचन आयुक्त वेदप्रकाश शर्मा ने व्यवस्था में कुछ संशोधन की दशा में आयोग को रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें