फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांप से डसवाना पड़ा मंहगा

विज्ञापन
विज्ञापन
सांप से डसवाना पड़ा महंगा, युवक की मौत
विज्ञापन


कूरेभार। खुद को सांप से डसवा कर खेल दिखाने वाला युवक को जान से हाथ धोना पड़ा। सांप से डसवाने के बाद युवक की हालत बिगड़ने पर परिवारीजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

कूरेभार थाना क्षेत्र के दौलत सिंह का पुरवा (रतापुर) निवासी माता प्रसाद (30) कई वर्षों से क्षेत्र में सांप को पकड़कर खुद को डसवाता था। धीरे-धीरे इस खेल से माता प्रसाद का क्षेत्र में काफी नाम हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की शाम माता प्रसाद गांव में निकले एक सांप को पकड़कर खुद को डसवा रहा था। सांप के डसते ही माता प्रसाद की हालत बिगड़ गई। परिवारीजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें