फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले हफ्ते अमेठी आएंगे राहुल गांधी

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज। करीब सात माह बाद अमेठी सांसद राहुल गांधी अगले हफ्ते संसदीय क्षेत्र आएंगे। कांग्रेस उपाध्यक्ष का यह दौरा दो दिवसीय होगा। इस दौरान वे कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। किसी गांव में रात्रि प्रवास भी कर सकते हैं। कांग्रेस उपाध्यक्ष और अमेठी सांसद राहुल गांधी विधानसभा चुनाव के दौरान आखिरी बार अमेठी आए थे।
विज्ञापन


अमेठी नहीं आने से न सिर्फ विपक्षियों को हमला करने का मौका मिला था बल्कि 15 दिन पूर्व गौरीगंज में जगह-जगह सांसद के लापता होने के पोस्टर भी चस्पा किए गए थे। माना जा रहा है कि दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र आ रहे राहुल पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने के अलावा कई अन्य कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

वे किसी गांव में रात्रि प्रवास भी कर सकते हैं। अभी तक उनके दौरे की तिथि तय नहीं हुई है लेकिन कांग्रेस जिलाध्यक्ष योगेंद्र मिश्र ने सांसद के अगले हफ्ते अमेठी आने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें