फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने निकाली स्कूल चलो अभियान रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों ने निकाली स्कूल चलो अभियान रैली
विज्ञापन

नामांकन को लेकर ग्रामीणों को किया जागरूक
अमर उजाला ब्यूरो
फोटो संख्या-1
कादीपुर। प्राथमिक विद्यालय नूरपुर में स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत स्कूल के विद्यार्थियों ने बृहस्पतिवार को गांव में रैली निकाली। रैली के माध्यम से बच्चों ने शत-प्रतिशत उपस्थिति तथा छूटे हुए बच्चों के नामांकन के लिए अभिभावकों को जागरूक किया।
विज्ञापन

स्कूल के बच्चों ने रैली में एक भी बच्चा छूटा- संकल्प हमारा टूटा, पढे़ंगे पढ़ाएंगे उन्नत देश बनाएंगे, आधी रोटी खाएंगे-स्कूल जरूर जाएंगे, घर घर विद्यादीप जलाओ अपने बच्चे सभी पढ़ाओ, अनपढ़ होना है अभिशाप-अब न रहेंगे अंगूठा छाप समेत कई नारे लगाए। अध्यापकों ने रैली के साथ-साथ सभी अभिभावकों को शत-प्रतिशत उपस्थिति के बारे में जागरूक किया। रैली में अध्यापकों के साथ-साथ ग्रामवासियों ने भी उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। मौके पर स्कूल के प्रधानाध्यापक संतोष कुमार सिंह, अंतर्जनपदीय शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. अंबिकेश प्रताप सिंह, विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष दीपक कुमार, सहायक अध्यापक वंदना सैनी, अनुप्रिया, गायत्री गौतम, मीना सिंह, मंजीत कुमार, जियालाल समेत अन्य ग्राम वासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें