कार्यकर्ताओं संग रक्तदान
करेंगे प्रभारी मंत्री
अमर उजाला ब्यूरो
गौरीगंज। जिले के प्रभारी मंत्री मोहसिन रजा बुधवार को असैदापुर स्थित संयुक्त जिला चिकित्सालय में पार्टी की ओर से आयोजित पंडित दीनदयाल रक्तदान शिविर में शामिल होकर रक्तदान करेंगे। मंत्री इसके साथ ही पार्टी की ओर से तैयार की गई डोनर डायरेक्टरी का भी विमोचन करेंगे।
भारतीय जनता पार्टी की ओर से इन दिनों पूरे प्रदेश में पं. दीनदयाल शताब्दी वर्ष का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत जिले से लेकर बूथ स्तर तक कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। पार्टी की ओर से करीब सप्ताह भर से पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं का ब्लड ग्रुप टेस्ट कराने का कार्यक्रम चल रहा है। नौ अगस्त को जिला मुख्यालय पर रक्तदान शिविर आयोजित किया गया है। जिलाध्यक्ष उमाशंकर पांडेय ने बताया कि जिले के प्रभारी मंत्री मोहसिन रजा कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के साथ ही कार्यकर्ताओं के साथ स्वयं रक्तदान करेंगे। कहा कि उनकी ओर से जिले में रक्तदान करने वाले युवाओं का ब्लड ग्रुप व नाम पता सहित एक डोनर डायेक्टरी भी बनाई गई है। इसका विमोचन मंत्री द्वारा बुधवार को किया जाएगा। शिविर में जिले के साथ ही सुलतानपुर जिले के भी कर्मचारियों की ड्यूटी सीएमओ द्वारा लगाई गई है।