अमेठी। जिले में सार्वजनिक स्थलों पर पोस्टर व पंपलेट लगाने का नया फैशन शुरू हो गया है। सोमवार की रात तहसील परिसर में एक गांव केशवपुर के 70 वर्ष से गुलाम रहने का पंपलेट चस्पा किया गया। मंगलवार को तहसील पहुंचे लोग जगह जगह लगे पंपलेट पढ़ने लगे।
पंपलेट क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। पंपलेट में अमेठी जिले के ब्लॉक संग्रामपुर के केशवपुर गांव को आजादी के 70 वर्ष बाद भी गुलाम दर्शाया गया है। इसके अलावा पंपलेट में और कोई जिक्र नहीं है।