छज्जे के मलबे में दबकर मासूम की मौत
क्रासर
बारिश के दौरान हादसा, मां और दुधमुंहा भाई घायल
फोटो संख्या-38,39
अमर उजाला ब्यूरो
सेमरी बाजार/गोसाईगंज (सुल्तानपुर)। बरसात के दौरान अलग-अलग स्थानों पर एक मकान जमींदोज हो गया, जबकि एक का छज्जा गिरने से मां और उसके दो बच्चे मलबे में दब गए। ग्रामीणों ने मलबे को हटाकर तीनों को बाहर निकाला और उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। मां और उसके दुधमुंहे बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना के बावजूद कोई राजस्व कर्मी घटना स्थल पर नहीं पहुंचा।
जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के गुड़बड़ गांव सरिता (28) पत्नी महेश गुप्ता अपने चार वर्षीय बेटे रितिक व दुधमुंहे बेटे रौनक के साथ मायके में थी। बुधवार की शाम बरसात हो रही थी और सरिता अपने दोनों बच्चों के साथ घर के सामने बने चबूतरे पर बैठी थी। तभी मकान का छज्जा भर-भराकर सरिता और उसके दोनों बच्चों पर गिर पड़ा। जिला अस्पताल पहुंचाया में चिकित्सकों ने रितिक को मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल में सरिता और उसके दुधमुंहे बच्चे रौनक की हालत नाजुक बताई जा रही है। दूसरी घटना गोसाईगंज थाना क्षेत्र के उघड़पुर गांव की है। मंगलवार की रात से हो रही बारिश के बीच देर रात गांव निवासी कपिलदेव पुत्र राम अभिलाष का कच्चा मकान भर-भराकर ढह गया।