सुल्तानपुर। जिले में शनिवार को 41 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। संक्रमितों में शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों के भी मरीज शामिल हैं। रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अधिकांश मरीजों को घर पर आइसोलेट करते हुए शेष को कोविड केयर सेंटर व हॉस्पिटल में भर्ती कराया है।
शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को ग्रामीण व शहरी क्षेत्र को मिलाकर जिले में 41 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को रिपोर्ट जारी की है। सीएमओ डॉ. सीबीएन त्रिपाठी ने बताया कि नौ सितंबर को लखनऊ जांच के लिए 799 सैंपलों में 795 की रिपोर्ट निगेटिव और चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। विभिन्न जगहों से पोर्टल पर अंकित 10 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।
जिले में कराए गए 1106 लोगों के एंटीजन टेस्ट में 23 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिला अस्पताल में कराई गई ट्रूनेट जांच में चार में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसमें शहर समेत ग्रामीण क्षेत्र के लोग शामिल हैं। रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अधिकांश मरीजों को घर पर आइसोलेट करते हुए शेष को कोविड केयर सेंटर व अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
सीएमओ ने बताया कि घर पर आइसोलेट व कोविड केयर सेंटर में भर्ती 30 मरीजों के स्वस्थ होने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। शेष मरीजों का इलाज चल रहा है। 41 नए मरीज मिलने से जिले में संक्रमितों की संख्या 2600 के करीब पहुंच गई है।