फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में मिले 41 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में शुक्रवार को 41 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। नए मरीज मिलने से संक्रमितों की संख्या 3500 के ऊपर पहुंच गई है। अभी तक संक्रमण की चपेट में आने से 55 की मौत हो चुकी है। रिपोर्ट मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने अधिकांश मरीजों को घर पर आइसोलेट करते हुए शेष को कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

जिले में शुक्रवार को 41 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। जिलाधिकारी रवीश गुप्ता के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने जारी की है। सीएमओ डॉ. सीबीएन त्रिपाठी ने बताया कि शुक्रवार को आई लैब रिपोर्ट में 2369 निगेटिव व 18 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
पोर्टल पर दो मरीज अंकित किए गए हैं। जिले में कराए गए 1346 लोगों के एंटीजन टेस्ट में 17 व ट्रूनेट मशीन की जांच में चार लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। 41 नए मरीज मिलने से जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,502 हो गई है।
विज्ञापन

अभी तक 55 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अधिकांश मरीजों को घर पर आइसोलेट करते हुए शेष को कोविड केयर सेंटर व अस्पताल में भर्ती करा दिया है। सीएमओ ने बताया कि घर पर आइसोलेट व कोविड केयर सेंटर में भर्ती 15 मरीजों के स्वस्थ होने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। शेष का इलाज चल रहा हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें