फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोग्य हॉस्पिटल में बिना लाइसेंस के संचालित होता मिला मेडिकल स्टोर

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में बिना लाइसेंस के संचालित हो रहे नर्सिंग होम के साथ ही मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को तीन जिलों के औषधि निरीक्षकों ने जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के सेमरी बाजार में छापा मार दिया।
विज्ञापन

टीम ने आरोग्य हॉस्पिटल में बिना लाइसेंस के संचालित हो रहे मेडिकल स्टोर की सघन जांच की। जांच के दौरान बिना लाइसेंस के मेडिकल स्टोर संचालित होता पाया गया। इसके साथ ही मेडिकल स्टोर से तीन लाख रुपये कीमत की प्रतिबंधित दवाएं मिली हैं। जांच टीम ने दवाएं सील करते हुए तीन नमूने जांच के लिए एकत्र किया है। मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है।
जिले में लंबे समय से बगैर लाइसेंस के दवाएं बेचने की शिकायत सहायक आयुक्त औषधि मंडल अयोध्या एसके चौरसिया को मिल रही थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सहायक आयुक्त औषधि अयोध्या एसके चौरसिया ने झोलाछाप डॉक्टरों, बिना लाइसेंस के संचालित हो रहे मेडिकल स्टोर और हॉस्पिटलों की जांच के लिए तीन जिलों के औषधीय निरीक्षकों की संयुक्त टीम गठित की थी।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुल्तानपुर जिले की औषधि निरीक्षक अनीता कुरील, अयोध्या जिले के औषधि निरीक्षक पीसी रस्तोगी और बाराबंकी जिले के औषधि निरीक्षक सुमित कुमार वर्मा जिले में पहुंचे। जिले में पहुंचने के बाद जांच टीम जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के सेमरी बाजार में स्थित आरोग्य हॉस्पिटल में संचालित हो रहे राज मेडिकल स्टोर पर छापा मारा।
जांच टीम को मेडिकल स्टोर के संचालक राकेश वर्मा मौके पर नहीं मिले। टीम को मेडिकल स्टोर पर उनका भतीजा सोनू वर्मा मिला। जांच टीम ने उससे मेडिकल स्टोर के लाइसेंस व जरूरी कागजात मांगे तो वह नहीं दे सका। जांच टीम की पूछताछ में पता चला कि मेडिकल स्टोर करीब सात माह से बिना लाइसेंस के संचालित हो रहा था।
जांच टीम को मेडिकल स्टोर और उसके गोदाम से तीन लाख रुपये कीमत की प्रतिबंधित दवाएं मिली हैं। मेडिकल स्टोर से बरामद दवाओं को सील करते हुए तीन दवाओं के नमूने जांच के लिए लिया गया है। जांच टीम में शामिल औषधि निरीक्षकों की टीम ने कई बार मेडिकल स्टोर संचालक राकेश वर्मा को फोन करके बुलाया गया, लेकिन वह नहीं पहुंचा। मेडिकल स्टोर का लाइसेंस भी नहीं मिला है।
सुल्तानपुर। तीन सदस्यीय छापेमारी टीम में शामिल ड्रग इंस्पेक्टर सुनीता कुरील ने बताया कि आरोग्य हॉस्पिटल में बिना लाइसेंस के मेडिकल स्टोर संचालित होता पाया गया है। मेडिकल स्टोर का संचालन करने वाले राकेश वर्मा निवासी रामपुर सकरवारी थाना बेवाना जिला अंबेडकर नगर को कई बार बुलाया गया, लेकिन वह नहीं आया।
मेडिकल स्टोर से तीन लाख रुपये कीमत की दवाएं सील करते हुए तीन नमूना लिया गया है। लिए गए दवाइयों के नमूने को जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। इसके बाद मेडिकल स्टोर के संचालक के खिलाफ परिवाद दायर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें