सुल्तानपुर। जिले में शुक्रवार देर रात और शनिवार को आई रिपोर्ट में 41 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। नए मरीजों मिलने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,694 हो गई है। अभी तक संक्रमण की चपेट में आने से 60 लोगों की मौत हो चुकी है। रिपोर्ट मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने अधिकांश मरीजों को घर पर आइसोलेट करते हुए शेष को कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया है।
जिले में शुक्रवार देर रात और शनिवार को आई रिपोर्ट में 41 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जिलाधिकारी रवीश गुप्ता के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने रिपोर्ट जारी की है। सीएमओ डॉ. सीबीएन त्रिपाठी ने बताया कि लखनऊ लैब रिपोर्ट में 1065 निगेटिव व पांच कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
पोर्टल पर छह मरीज अंकित किए गए हैं। जिले में कराए गए 1207 लोगों के एंटीजन टेस्ट में आठ में संक्रमण की पुष्टि हुई है। 19 नए मरीज मिलने से जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,694 हो गई है। अभी तक 60 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है।
रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अधिकांश मरीजों को घर पर आइसोलेट करते हुए शेष को कोविड केयर सेंटर व अस्पताल में भर्ती करा दिया है। सीएमओ ने बताया कि घर पर आइसोलेट व कोविड केयर सेंटर में भर्ती 27 मरीजों के स्वस्थ होने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।