फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घरों में 40 लाख की चोरी

Fri, 19 Jun 2015 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोतवाली देहात क्षेत्र में चोरी की एक घटना उतुरी गांव निवासी राघवेंद्र प्रताप सिंह के मकान में हुई। भारतीय सेना में तैनात फौजी राघवेंद्र के परिवारीजन गुरुवार रात मकान की छत पर सो रहे थे। घर की कुछ महिलाएं मकान के एक कमरे में सो रही थीं।

देर रात छत के रास्ते घर में घुसे चोर आलमारी व बेड की दराज खोलकर 30 लाख रुपये कीमत के जेवरात और चार लाख रुपये नकद समेट ले गए। दूसरी घटना भी इसी गांव के राम प्रताप सिंह के मकान में हुई। राम प्रताप के घर में दाखिल हुए चोर करीब 20 हजार रुपये नकदी उठा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरी घटना उतुरी गांव से सटे खुशियालपुर गांव निवासी रमाशंकर मिश्र के घर हुई। छत के रास्ते मकान के अंदर पहुंचे चोर छह लाख रुपये कीमत के जेवरात और 25 हजार रुपये नकदी पर हाथ साफ कर दिया। शुक्रवार सुबह सोकर उठने पर पीड़ित परिवारों को घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पुलिस गांव पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें