50 हजार के बजट से लगने वाले 30 हॉर्स पॉवर क्षमता के पंपिंग सेट से 24 घंटे स्टेशन क्षेत्र में जलापूर्ति बहाल की जाएगी।
स्थानीय स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक के दक्षिणी छोर पर नया पंपिंग सेट लगाने की योजना बनाई गई है। अधिकारी प्रतीक्षालय के निकट लगने वाले पंपिंग सेट से स्टेशन के पश्चिमी छोर पर स्थित 50 हजार लीटर की टंकी भरी जाएगी।
टंकी के भंडारण के बाद उसे प्लेटफॉर्म संख्या एक, दो व तीन से जोड़ा दिया जाएगा। तीनों प्लेटफॉर्म पर 24 घंटे पानी मुहैया कराने के लिए सेट के निकट कनवर्टर लगाने का फैसला किया गया है। लखनऊ मंडल मुख्यालय की तरफ से रेलपथ इंजीनियरिंग व विद्युत विभाग को 50 हजार का बजट जारी किया गया है।
सीनियर सेक्शन इंजीनियर सुरेशचंद्र द्विवेदी ने बताया कि प्लेटफॉर्म के पंपिंग सेट को लगाकर वाटर सप्लाई शुरू करने की तैयारी की गई है। पहले से प्लेटफॉर्म पर लगी टोटियों में 24 घंटे पानी पहुंचने लगेगा।