सूरापुर। डीएम रवीश गुप्ता व एसपी विपिन कुमार मिश्र ने शनिवार को सूरापुर चौकी में स्थानीय लोगों व पंचायत चुनाव में विभिन्न पदों के दावेदारों के साथ बैठक की।
डीएम ने कहा कि चुनाव के दौरान शराब पीकर झगड़ा करने व शरारती तत्वों के साथ शराब बांटने वाले प्रत्याशियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने दावेदारों से आदर्श चुनाव आचार संहित के पालन की अपेक्षा की।
एसपी ने कहा कि चुनाव को लेकर उपद्रवियों व शरारती तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रखी जा रही है। इस मौके पर कादीपुर तहसीलदार गरिमा जायसवाल, चौकी प्रभारी शशिकांत पटेल, व्यापार मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रहरि, महामंत्री श्याममिलन गुप्ता, सराफा एसोसिएशन महामंत्री पवन सोनी आदि मौजूद रहे।