सुल्तानपुर। जिले में बृहस्पतिवार से शुरू होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के लिए परिवहन निगम ने विशेष तैयारी की है। परीक्षा के पहले दिन से चार जुलाई तक अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। परिवहन विभाग ने परीक्षार्थियों के लिए 40 अतिरिक्त बसों की विशेष व्यवस्था की है। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक समय से पहुंचाने के लिए सुल्तानपुर डिपो में बसें रिजर्व रखी जाएंगी। विभाग की ओर से यह व्यवस्था चार जुलाई तक प्रभावी रहेगी।
विज्ञापन
बस स्टेशन इंचार्ज नान्हू राम ने बताया कि पहली व दूसरी पाली के लिए 20-20 बसें अलग से उपलब्ध रहेंगी, जबकि नियमित रूटों पर संचालित बसों का संचालन भी सामान्य रूप से किया जाएगा। (संवाद)