फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: नो एंट्री और खाद्य विभाग की कार्रवाई पर व्यापारी नाराज

Sat, 06 Jun 2026 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
शहर के गल्ला मंडी में व्यापारियों के साथ बैठक करते भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री रवीं
विज्ञापन
सुल्तानपुर। गल्ला एवं किराना व्यापार मंडल की बैठक शुक्रवार की रात शहर के गल्ला मंडी स्थित कैंप कार्यालय पर हुई। बैठक में व्यापारियों ने नो एंट्री व्यवस्था और खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

व्यापारियों ने कहा कि शहर में पहले से ही नो एंट्री का पालन किया जा रहा है। अब मंडी क्षेत्र में चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी से कारोबार प्रभावित होगा। जिससे व्यापार घटेगा और सरकार के राजस्व पर असर पड़ेगा। आरोप लगाया कि खाद्य विभाग के अधिकारी ईमानदारी से कारोबार करने वाले व्यापारियों को परेशान करते हैं, जबकि प्रतिबंधित सामान बेचने वालों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होती।
गल्ला व्यापार मंडल के अध्यक्ष संतोष अग्रवाल ने कहा कि सरकार व्यापारियों को भयमुक्त वातावरण में व्यापार करने की सुविधा देना चाहती है लेकिन कुछ अधिकारियों के रवैये से व्यापारी परेशान हैं। मुख्य अतिथि भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री रवींद्र त्रिपाठी ने कहा कि व्यापारी अपनी समस्याएं जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखें।
विज्ञापन

बैठक में निर्णय लिया गया कि सोमवार को व्यापारी प्रतिनिधिमंडल मांगपत्र सौंपेगा। इस मौके पर अनूप श्रीवास्तव, राजेंद्र कसौधन, शंकर लाल कैलासी, अनिल साईं और संदीप कसौधन सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें