फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार सिपाही समेत 39 लोग पाए गए पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में एंटीजन व दो दिनों की लैब रिपोर्ट में चार सिपाही समेत 39 लोग पॉजिटिव हैं। इसमें पांच केस लखनऊ पोर्टल से अंकित किए गए हैं। रिपोर्ट आने पर स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों को कोविड केयर सेंटर में भर्ती करा दिया है।
विज्ञापन

डीएम सी. इंदुमती के निर्देश पर सीएमओ ने मंगलवार को रिपोर्ट जारी की है। बताया कि एक व दो अगस्त को लखनऊ जांच के लिए भेजे गए सैंपलों में 468 की रिपोर्ट निगेटिव व 13 की पॉजिटिव आई है। संक्रमितों में धम्मौर कस्बे की एक महिला व दो युवक, शहर के करौंदिया का एक युवक व रामपुर हनुमानगंज निवासी एक युवक शामिल है। रामपुर हनुमानगंज निवासी युवक मौजूदा समय में फरीदीपुर स्थित अस्थाई जेल में निरुद्घ है।
शहर के शास्त्रीनगर का एक युवक, घोसियाना निवासी एक किशोरी व कुड़वार बाजार निवासी एक युवक में संक्रमण की पुष्टि हुई है। जयसिंहपुर कोतवाली में तैनात चार सिपाही संक्रमित पाए गए हैं। सीएमओ ने मंगलवार को कराए गए एंटीजन टेस्ट में 21 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। लखनऊ से पोर्टल पर पांच मरीज दर्शाए गए हैं। इसमें शास्त्रीनगर निवासी एक महिला, हनीफनगर निवासी एक महिला, मोतिगरपुुर के शाहपुर लपटा निवासी एक युवक संक्रमित मिला है।
विज्ञापन

अमेठी के शुकुलबाजार निवासी एक मरीज को भी जिले के पोर्टल पर अंकित कर दिया गया है। कस्बा पांचोंपीरन निवासी एक महिला की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत के बाद लखनऊ से आई रिपोर्ट में मृ्तका पॉजिटिव पाई गई है। बताया कि इसके पहले कराई जांच में महिला निगेटिव पाई गई थी। रिपोर्ट आने के बाद मरीजों को कोविड केयर सेंटर में भर्ती करा दिया गया है। छह मरीज के स्वस्थ होने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें