फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोमती मित्रों ने सीताकुंड धाम पर किया श्रमदान

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर के सीताकुंड धाम पर रविवार को गोमती मित्र मंडल समिति के तत्वावधान में साप्ताहिक श्रमदान का आयोजन किया गया। सफाई अभियान संपन्न होने के बाद समिति ने 05 अगस्त को अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि शिलान्यास पर सीताकुंड धाम पर 1100 दीप जलाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

गोमती मित्र मंडल परिवार ने श्रावणी पूर्णिमा के अवसर पर सीताकुंड धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की असुविधा को देखते हुए साप्ताहिक श्रमदान किया। समिति के पदाधिकारी व सदस्यों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पूरे तट परिसर को साफ-सुथरा किया। सफाई अभियान पूरा होने के बाद यह निर्णय लिया गया कि पांच अगस्त को श्रीराम जन्मभूमि शिलान्यास के मौके पर सीताकुंड धाम पर 1000 दीप जलाकर प्रकाश उत्सव मनाया जाएगा।
मीडिया प्रभारी रमेश माहेश्वरी ने कहा कि मौके को अविस्मरणीय बनाने के लिए महिला मंडल की ओर से पूरे धाम परिसर में रंगोली की सजावट भी की जाएगी। साप्ताहिक श्रमदान में प्रदेश अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह मदन, रतन कसौंधन, संत कुमार, विजय सिंह, सत्य प्रकाश, अजय प्रताप सिंह, विनोद सेठ, रामेंद्र सिंह राणा, दाऊजी, अनुज, आमोद, अभय, अर्जुन समेत कई अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें